।। श्री राम भक्ति दोहावली ।।
संध्या आरती के पश्चात् पाठ किए जाने वाले पावन भक्ति दोहे एवं जयघोष
लेखक: Aditya Sen · 15 Nov 2026 · पढ़ने में ~3 मिनट · 17 बार देखा गया
दोहा
मोसम दीन न दीनहित, तुम समान रघुवीर ।
अस विचार रघुवंश मनि, हरहु विषम भवभीर ।। १ ।।
कामिहिं नारि पियारि जिमि, लोभिहिं प्रिय जिमि दाम ।
तिमि रघुनाथ निरन्तर, प्रिय लागहु मोहि राम ।। २ ।।
प्रनत पाल रघुवंश मणि, करुणा सिंधु-खरारि ।
गये शरण प्रभु राखिहैं, सब अपराध विसारि ।। ३ ।।
श्रवण सुयश सुनि आयऊ, प्रभु भंजन भव भीर ।
त्राहि-त्राहि आरतिहरण, शरण सुखद रघुवीर ।। ४ ।।
अर्थ न धर्म न काम रुचि, गति न चहहुं निर्वान ।
जन्म-जन्म रति राम पद, यह वरदान न आन ।। ५ ।।
बार-बार वर मागहुँ, हरषि देहु श्री रंग ।
पद सरोज अनपायनी, भक्ति सदा सतसंग ।। ६ ।।
बरनि उमापति रामगुण, हरषि गये कैलाश ।
तव प्रभु कपिन्ह दिवायेऊँ, सब विधि सुखप्रद वास ।। ७ ।।
एक-मंद मैं मोह वश, कुटिल हृदय अज्ञान ।
पुनि प्रभु मोहि विसारेउ, दीनबन्धु भगवान ।। ८ ।।
विनति करि मुनि नाइ सिर, कह कर जोरि बहोरि ।
चरण सरोरुह नाथ जनि, कबहुं तजै मति मोरि ।। ९ ।।
नहिं विद्या नहिं बाहुबल, नहिं खरचन को दाम ।
मो सम पतित पतंग की, तुम पति राखहु राम ।। १० ।।
एक छत्र एक मुकुट मणि, सब बरनन पर जोउ ।
तुलसी रघुबर नाम के, वरन विराजत दोउ ।। ११ ।।
कोटि कल्प काशी बसे, मथुरा कल्प हजार ।
एक निमिष सरयू बसै, तुलै न तुलसीदास ।। १२ ।।
रामजी नगरिया राम की, बसे सरयू के तीर ।
अचल राज महाराज की, चौकी हनुमत वीर ।। १३ ।।
कहां कहौ छवि आज की, भले विराजे नाथ ।
तुलसी मस्तक जब नवै, धनुष बाण लेव हाथ ।। १४ ।।
कित मुरली कित चन्द्रिका, कित गोपियन के साथ ।
अपने जन के कारणे, श्रीकृष्ण भये रघुनाथ ।। १५ ।।
अवध धाम धामादि पति, औ तारनपति राम ।
सकल सिद्धि पति जानकी, दासन्ह पति हनुमान ।। १६ ।।
कर गहि धनुष चढ़ाइयो, चकित भये सब भूप ।
मगन भई श्री जानकी, देख राम छबि रुप ।। १७ ।।
राम वाम दिसि जानकी, लखन दाहिनी ओर ।
ध्यान सकल कल्याण मय, सुर तरु तुलसी तोर ।। १८ ।।
नील सरोरुह नील मणि, नील नीरधर श्याम ।
लाजहि तन शोभा निरखी, कोटि-कोटि सतकाम ।। १९ ।।
अस प्रभु दीनबन्धु हरि, कारण रहित दयाल ।
तुलसीदास सठ ताहि भजु, छांड़ि कपट जंजाल ।। २० ।।
गुरु मूरति मुख चन्द्रमा, सेवक नयन चकोर ।
अष्ट पहर निरखत रहौं, श्रीगुरु चरणन की ओर ।। २१ ।।
श्रीगुरु महिमा को कहै, अति ही उच्च मुकाम ।
ताते गुरु पद को करौं, बार-बार परनाम ।। २२ ।।
चलो सखी वहां जाइये, जहां बसैं ब्रजराज ।
गोरस बेचत हरि मिलें, एक पंथ दो काज ।। २३ ।।
ब्रज चौरासी कोस में, चार धाम निज धाम ।
बृन्दावन और मधुपुरी, बरसाने नन्दग्राम ।। २४ ।।
बृन्दावन सो वन नहीं, नन्दग्राम सो ग्राम ।
वंशीवट अस वट नहीं, राम कृष्ण अस नाम ।। २५ ।।
राधा तू बड़ भागिनी, कौन तपस्या कीन ।
तीन लोक तारन तरन, सो तोरे आधीन ।। २६ ।।
कोटि न तीरथ कामना, कोटि न रास विलास ।
रजधानी रघुनाथ की, गावै तुलसीदास ।। २७ ।।
ओपन दारून दीनता, सबही कहौ सिर नाई ।
बिनु देखे रघुनाथ पद, जिय की जरनि न जाई ।। २८ ।।
एक घड़ी आधी घड़ी, आधी में पुनि आध ।
तुलसी संगत साधु की, हरै कोटि अपराध ।। २९ ।।
जयघोष
सियावर रामचन्द्र जी की जय ।
श्री आयोध्या रामजी ललाजी की जय । श्री पवनसुत हनुमानजी की जय ।
श्री उमापति महादेवजी की जय । श्री रमापति रामचन्द्रजी की जय ।
श्री बृन्दावन कृष्ण बलदाऊजी की जय ।
श्री वनिता सुत गरुड़देवजी की जय ।
बोलो भाई सब सन्तन की जय । श्री सद्गुरु भगवान की जय ।
संध्याशयन आरती की जय । जय-जय सीताराम ।
3 अक्षर चुनें और प्रभु का शुभ संकेत देखें।
ये भी पढ़ें
श्री हनुमान बाहुक
गोस्वामी तुलसीदास जी द्वारा रचित श्री हनुमान जी की दिव्य स्तुति — शारीरिक कष्ट, पीड़ा और संकटों से मुक्ति की प्रार्थना।
← वापस

