अस्वीकरण (डिस्क्लेमर)
शुभ संकेत
शुभ संकेत एक भक्ति-आधारित आत्म-चिंतन सुविधा है। इसमें मिलने वाली चौपाई, श्लोक या संदेश आपको शांत मन से सोचने में सहायता करने के लिए हैं। यह भविष्यवाणी, ज्योतिष-फल, चिकित्सकीय, कानूनी या आर्थिक सलाह नहीं है और किसी कार्य की सफलता की गारंटी नहीं देती। कोई भी बड़ा निर्णय अपने विवेक और विशेषज्ञ की सलाह से लें।
ग्रंथ और अर्थ
ग्रंथों का मूल पाठ परंपरा से लिया गया है और संस्करणों में थोड़ा पाठ-भेद संभव है। "सरल भावार्थ" हमारा अपना लिखा है और एक साधारण समझ के लिए है - गहन अध्ययन के लिए प्रामाणिक टीका और गुरुजन की सहायता लें। पूरी पुस्तक के लिए हर पृष्ठ पर गीता प्रेस का लिंक दिया गया है।
पंचांग और तिथि
"आज का पंचांग" खगोलीय गणना से निकाला गया लगभग (approximate) विवरण है और स्थान के अनुसार कुछ घंटे का अंतर संभव है। व्रत, पूजा और मुहूर्त के लिए अपना स्थानीय पंचांग या पुरोहित ही अंतिम मानें।
सदस्यों के ब्लॉग
ब्लॉग सदस्यों द्वारा लिखे जाते हैं; उनके विचार लेखक के अपने हैं, सीताराम जी के नहीं। आपत्तिजनक सामग्री की रिपोर्ट करें, हम जाँचकर कार्रवाई करेंगे।
बाहरी लिंक और अनुवाद
भाषा-अनुवाद गूगल ट्रांसलेट से होता है और उसमें त्रुटि हो सकती है। बाहरी वेबसाइटों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है।
नाम जप और स्वास्थ्य
व्रत-उपवास अपनी क्षमता और स्वास्थ्य के अनुसार करें; बीमारी में डॉक्टर की सलाह मानें।