।। श्री रामचन्द्र जी की आरती ।।

संध्या आरती — श्री रामचन्द्र कृपालु भजु मन (रचयिता: गोस्वामी तुलसीदास जी)

लेखक: Aditya Sen · 15 Nov 2026 · पढ़ने में ~2 मिनट · 6 बार देखा गया

।। श्री रामचन्द्र जी की आरती ।।

 ।। श्री रामचन्द्र जी की आरती ।।

आरती

श्री रामचन्द्र कृपालु भजु मन हरण भव भय दारुणं ।

नवकंज लोचन कंज मुख कर कंज पद कंजारुणं ।। १ ।।


कन्दर्प अगणित अमित-छवि नव नील नीरद सुन्दरम् ।

पटपीत मानहु तड़ित रुचि शुचि नौमी जनक सुतावरम् ।। २ ।।


सिर मुकुट कुण्डल तिलक चारु उदार अंग विभूषणम् ।

आजानु भुज शर चाप धर संग्रामजित खर दूषणम् ।। ३ ।।


भजु दीनबन्धु दिनेश दानव दलन दुष्ट निकन्दनम् ।

रघुनन्द आनन्द कंद कौशलचंद दशरथ नन्दनम् ।। ४ ।।


इति वदति तुलसीदास शंकर शेष मुनि मन रंजनम् ।

मम हृदय कुंज निवास कुरु कामादि खलदल गंजनम् ।। ५ ।।


जय जनक नंदिनी जगत वंदनी जन आनंद श्री जानकी ।

रघुवीर नयन चकोर चन्दिनी वल्लभाप्रिय प्राण की ।। ६ ।।


तव कंज पद मकरन्द स्वादित योगिजन मन अलि किये ।

सुख खानि मंगल करि आन हिय निर्वान सुख आनत् हिये ।। ७ ।।


तव नाथ सब सुख प्रान गत तन दानि अस जिय जानि ।

शरण जो जात है साथ करि तेहि हाथ रीझि विकात है ।। ८ ।।


ब्रह्मादि शिव सनकादि सुरपति आदि निज मुख भाषही ।

तव कृपा नयन कटाक्ष चितवनि दिवस निशि अभिलाषही ।। ९ ।।


तनु पाय तुम्हहि बिहाय जड़मति आन मानस देवहिं ।

हत भाग्य सुरतरु त्याग करि अनुराग रेड़हि सेवहिं ।। १० ।।


यह आस रघुबर दास की सुखराशि पूरण कीजिए ।

निज चरन कमल सनेह जनक विदेहजा वर दीजिए ।। ११ ।।


अब नाथ करि करुना बिलोकहु देहु जो वर मांगहुं ।

जेहि जोनि जन्महुं कर्मबस तंह राम पद अनुरागहुं ।। १२ ।।


मनु जाहि राचेउ मिलहिं सो वर सहज सुन्दर सांवरो ।

करुणा निधान सुजान शीलु सनेहु जानत रावरो ।। १३ ।।


एहि भाँति गौरी अशीष सुनि सिय सहित हिय हरषीं अली ।

तुलसी भवानिहि पूजि पुनि-पुनि मुदित मन मन्दिर चली ।। १४ ।।


**सोरठा:**

जानि गौरी अनुकूल, सिय हिय हरषु न जाइ कहि ।

मंजुल मंगल मूल, वाम अंग फरकन लगे ।।

मन में कोई प्रश्न है?
3 अक्षर चुनें और प्रभु का शुभ संकेत देखें।
शुभ संकेत देखें

ये भी पढ़ें

सुखकर्ता दुखहर्ता – श्री गणेश जी की आरती
भजन व आरती

सुखकर्ता दुखहर्ता – श्री गणेश जी की आरती

भगवान श्री गणेश की मराठी आरती

ॐ जय अम्बे गौरी – माँ दुर्गा की आरती
भजन व आरती

ॐ जय अम्बे गौरी – माँ दुर्गा की आरती

माँ जगदम्बा की पावन आरती – जय आदिशक्ति माँ दुर्गा

श्री हनुमान बाहुक
भजन व आरती

श्री हनुमान बाहुक

गोस्वामी तुलसीदास जी द्वारा रचित श्री हनुमान जी की दिव्य स्तुति — शारीरिक कष्ट, पीड़ा और संकटों से मुक्ति की प्रार्थना।


← वापस